उत्तराखंड रक्षाबंधन पर 42000 बहनों ने किया उत्तराखंड रोडवेज मेंमुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर प्रदेश की 42 हजार से अधिक बहनों ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर किया। त्योहार के मौके पर 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं और युवतियों फ्री सफर कराने के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिए थे।

सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। आदेश के पालन में प्रदेश में रात्रि 8 बजे तक 42,329 बहनों ने मुफ्त सफर किया। इस पर सरकार को 37.5 लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ा। प्रदेश के विभिन्न डिपो की 1000 से अधिक बसों में सफर कर बहनें गन्तव्य तक पहुंचीं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि यह आंकड़ा रात्रि आठ बजे तक का है, रात्रि 12 बजे तक इसमें और इजाफा होगा।

 

Related posts