उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को मंजूरी के बाद सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब महिला आरक्षण का विधेयक कानून बन गया है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस कानून का संक्षिप्त नाम उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम 2022 है।कानून बनने के बाद राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। अधिसूचना में अधिनियम के पालन के लिए उत्तरदायित्व एवं शक्ति, प्रमाण पत्र जारी करने की शक्ति, नियम बनाने की शक्ति एवं कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति के बारे में बताया गया है। राज्य की महिलाएं अपेक्षित, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्तर को नहीं पा सकी हैं। राज्य में सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी कम है। सामाजिक न्याय, समानता, जीवन स्तर में सुधार, लोक नियोजन में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया गया
Related posts
-
ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश का दौरा तत्काल निरस्त कर लौटे धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा
आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून... -
ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश का दौरा तत्काल निरस्त कर लौटे धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा
आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून... -
ग्राउंड जीरो पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मक्कुमठ पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण
रुद्रप्रयाग: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम मक्कुमठ स्थित राजकीय...