कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा हर की पौड़ी से पूजा अर्चना से हुई दूसरे चरण की शुरुआत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हरकी पैड़ी से पूजा अर्चना के साथ की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया। हरकी पैड़ी से यात्रा शिव मूर्ति चौक तक निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां से यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हो गई। ज्वालापुर के बाद लक्सर के सुल्तानपुर में यात्रा निकाली जाएगी

अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश में कई मुद्दों और समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला जाएगा। यात्रा में भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को अच्छे से समझ चुकी है। महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है और डॉलर के मुकाबले रुपया हर रोज गिर रहा है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम आसमान को छू रहे हैं।

Related posts