केदारनाथ यात्रा शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों के अंदर यात्रा का उत्साह साफ तौर पर दिख रहा है। परिवहन विभाग से लेकर सभी प्रशासन अपने अपने स्तर पर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। केदारनाथ के दर्शन को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही चाय, कॉफी और दूध भी मिलेगा। यात्रियों को सुबह नाश्ते के लिए दो सौ रुपए, और रात और शाम के खाने के लिए ढाई सौ रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।
Related posts
-
सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री
अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह... -
देहरादून में भी देर रात को आया आदेश, उत्तराखंड के सभी जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखण्ड में बारिश का कहर जारी है। जिसे देखते हुए जहां शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर... -
ब्रेकिंग: आंध्र प्रदेश का दौरा तत्काल निरस्त कर लौटे धामी, राहत एवं बचाव कार्यों की करेंगे समीक्षा
आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून...