गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के खुले कपाट ,चारधाम यात्रा का हुआ श्रीगणेश

मंगलवार सुबह मां यमुना के मायके खरशाली से मां यमुना की विदाई हुई। मां यमुना की डोली सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। उधर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के स्वागत की तैयारी की हुई। दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार व प्रशासन ने तैयारियां पूरी है।  इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चारधामों में ठहरने, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था करना सरकार के लिए  बड़ी चुनौती है

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के खुले। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।

Related posts