दुःखद: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर , लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

Related posts