गंगोलीहाट पहुंचे मुख्यमंत्री: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, CM ने हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार…

Read More

उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, देहरादून में 3.1 तीव्रता का भूकंप

राजधानी देहरादून में रविवार रात भूकंप से धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र भी देहरादून बताया गया है, जो जमीन से लगभग पांच किलोमीटर नीचे था। प्रशासन आगामी तीन से चार दिन तक भूकंप की आशंका को लेकर निकट निगरानी करेगा। राजधानी के कुछेक इलाकों में ये भूकंप के झटके महसूस हुए थे। हालांकि, रात करीब 9.56 बजे आए भूकंप की तीव्रता काफी कम थी इसलिए इससे कहीं नुकसान नहीं हुआ। जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी नेशनल सेंटर…

Read More

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से लेकर द्वारका तक हर जगह मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है. देशभर में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से और फूलों से सजाया गया है. भगवान कृष्ण के भक्त सुबह से ही मंदिरों में पूजा पाठ के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें कि हर साल भगवान कृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि…

Read More