Uttarakhand : आज प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 को आंगनबाड़ी सम्मान

प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी समेत राज्य की 13 वीरांगनाओं को गुरुवार को वर्ष 2023-24 का तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा

32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगी। राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है

 

Related posts