राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर को समर्पित रहा। यात्रा में मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए और जोशीमठ बचाओ के नारे लगाए। उन्होंने राहुल गांधी से जोशीमठ आकर हालात का जायजा लेने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का पूरा एक दिन जोशीमठ आपदा और आपदा प्रभावितों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिए समर्पित किया।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया किराहुल गांधी ने इसरो की ओर से जोशीमठ की सेटेलाइट तस्वीरें हटाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें जोशीमठ के आपदा प्रबंधन कार्यों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती थीं, लेकिन केंद्र सरकार के दबाव में इन्हें हटा दिया गया।
उत्तराखंड जोशीमठ को समर्पित रहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन
