रुड़की में कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया।उधर दुर्घटना की सूचना जब प्लांट में काम करने वाली महिलाओं के घर वालों को मिली तो वो भी प्लांट में पहुंच गए। पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया।
Related posts
-
ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब.. ऑपरेशन सिंदूर पर DRDO चीफ का रिएक्शन
भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के चेयरमैन समीर कामत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर... -
प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य... -
बोलेरो और वेगनार की आपस में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
टिहरी: आज यानी रक्षाबंधन के दिन UK09 TA 0891 महिंद्रा बोलेरो कमांडर लमगांव से ऋषिकेश जा...