नेक कोशिश को मिलता मुकाम – थाल सेवा ने पूरे किए 10 लाख थाल post

क्या आप 5 रूपये में भरपेट भोजन के बारे में सोच सकते हैं। नहीं ना लेकिन इसे सच कर दिखाया है टीम थालसेवा ने। हल्द्वानी में थाल सेवा टीम पूरी शिद्दत से गरीबों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने के थाल परोस रही है। अबतक लाखों लोगों को भोजन परोस चुकी थाल सेवा गरीबों के लिए वरदान है। जरूरतमंदों के लिए महज 5 रुपए में पेट भर खाना खाने की जगह और दूसरों की सेवा की चाहत रखने वालों के लिए पुण्य कमाने का बेहतर जरिया।
अबतक हजारों लोग इस सेवा से जुड़कर इसे मजबूत बना चुके हैं।  यही वजह है कि टीम थालसेवा ने आज अपने दस लाख थाल पूरे कर लिए ।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने थालसेवा परिसर में आकर थालसेवा कर टीम का हौंसला बढ़ाया।
करीब तीन बरस पहले शुरू हुई थालसेवा अभी तक बिना रुके चल रही है और आज दस लाखवें सेवा थाल को नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जरूरत मंद को समर्पित किया। नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा उन्होंने थालसेवा के बारे में सुना बहुत था आज सेवा भाव को प्रत्यक्ष देखा, उन्होंने कहा आज से वो भी इस परिवार का हिस्सा बनना चाहेगी।
आज की सेवा देहरादून से समीर सिंन्हा और रुद्रपुर से अशोक बब्बर परिवार की तरफ से की गई।
टीम थाल सेवा का मकसद उन लोगों को भोजन परोसना है, जो जरूरतमंद हैं। जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उनके तीमारदार इसका लाभ उठा सकें। संस्था ने खाने की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए यह सेवा चलाई जा रही है…

Related posts