लंदन की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करते दिखे मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल,

लंदन से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मार्निंग वॉक कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो एक्स पर फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश के साथ पोस्ट किया है।

सीएम वीडियो में लंदन की सड़कों पर सुबह की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में एक जगह वह पक्षियों को भी दाना डाल रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है।

Related posts