सीएम धामी से खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने की भेंट, प्रदेश सरकार का आभार किया व्यक्त

सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने भेंट की। राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी और राज्य सरकार का 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के सम्बंध में आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।…

Read More

Uttarakhand : पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे बंद,

उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में हल्की बारिश हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी जमकर बारिश हुई। उधर,  यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। बारिश के चलते यहां लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं।   सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को दोनों तरफ सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।…

Read More

Dehradun: आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार

देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसी बस में पांच लाेगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचरी को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने उत्तराखंड से अनुबंधित बस को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है। आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी…

Read More

Uttarkashi देर रात महिला ने नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया शव

उत्तरकाशी के मोरी में खरसाड़ी के पास देर रात एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर रात को ही महिला का शव बरादम कर लिया घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली की खरसाड़ी के पास एक महिला नेनदी में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घनघोर अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया। टीम ने महिला का शव बरामद किया।…

Read More

देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से 94 मार्ग बंद

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। विकासनगर-कालसी-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ बैंड के पास मलबा आने से बंद हो गया है। बारिश के बाद अन्य मार्गों में भी जगह-जगह मलबा आ गया है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग समेत राज्य में 94 मार्ग बंद…

Read More

Uttarakhand सरकारी विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति

प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारियों के नियमित होने की राह खुल गई है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ऐसे दैनिक वेतन, तदर्थ एवं संविदा कर्मचारियों को 2013 की नियमावली के तहत नियमित करने पर सहमति जताई गई है। इससे 15 हजार अस्थायी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नियमितीकरण की कट ऑफ डेट पर आगामी बैठक में प्रस्ताव आएगा। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग यह प्रस्ताव लाया था। नैनीताल हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को…

Read More

चाराधाम यात्रा से जुडे़ विभिन्न स्टेक होल्डर्स ने की सीएम धामी से भेंट

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुरोहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की. इस अवसर पर चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा और स्थानीय लोगों की आजीविका के संबंधित विषयों पर चर्चा हुई. सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आते हैं. इस यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि…

Read More

द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले टपकेश्वर महादेव, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, सीएम धामी भी हुए शामिल

भगवान टपकेश्वर आज द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन भी हुए। महंत कृष्णा गिरी ने कहा कि भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भरतगिरी महाराज ने बताया, महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति हुई।…

Read More

Uttarakhand Weather: आज भी बरसेंगे मेघ, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 15 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। राजधानी देहरादून से लेकर मसूरी में भी धूप खिली है। जिससे उमसभरी गर्मी लोगों को सता रही है। वहीं, माैसम विभाग ने आज  कुमाऊं के नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। आज से अगले पांच दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी तेज…

Read More

टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा ,सीएम धामी भी हुए शामिल, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

भगवान टपकेश्वर आज द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले हैं। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस बार चारों धामों की झांकी के साथ ही टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन होंगे महंत कृष्णा गिरी ने बताया, भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन होंगे। दिगंबर भरतगिरी महाराज ने बताया, महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति देगी। दोपहर…

Read More