जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, 26 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली ने चोपता-पोखरी मोटर मार्ग के कुंडा दानकोट में बैरीकेट लगाने की मांग की। जवाड़ी गांव के कुला पुंगडू मोहल्ले के परिवारों ने उनके पूर्ववत पेयजल कनेक्शन में जलापूर्ति…

Read More

गंगापुर कबड़वाल में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर: स्वास्थ्य सेवा में जनसहयोग की नई मिसाल

हल्दूचौड़: गंगापुर कबड़वाल के प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माधवी फाउंडेशन द्वारा प्रभु नेत्रालय के सहयोग से एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी तथा कार्यक्रम संयोजक मोहित बमेठा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के व्यापक सहभागिता ने न केवल निशुल्क नेत्र जांच, दवाई वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधाएँ प्रदान कीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूकता एवं सहयोग की भावना को भी प्रबल किया। शिविर में लगभग 60 से अधिक नागरिकों ने निशुल्क नेत्र जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई…

Read More

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण की जाए-सीएम

देहरादून: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। ग्रीन चारधाम यात्रा का अभियान शुरू किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की…

Read More

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने 12 साल के बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहरा दिया। भारत की यह कुल तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी है, इससे पहले टीम इंडिया ने 2002 और 2013 में ये ट्रॉफी जीती थी। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान गांगोली और धोनी थे। इसके बाद अब रोहित भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं। फाइनल में पहले खेलने के…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की…

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया रोड शो में प्रतिभाग, लोगों ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने के.वी.आर…

Read More

स्टेट बैंक में रिटायर्ड लोगों के लिए निकली नौकरी, 60 साल से ऊपर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

बैंक की जॉब से रिटायर्ड होने के बाद जो लोग फिर से नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एसबीआई की नई वैकेंसी आ गई है। जी हां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए काउंसलर और डायरेक्टर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन घोषित हो गया है। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसमें उम्मीदवार अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। एसबीआई की यह वैकेंसी एफएलसी काउंसलर और डायरेक्टर के पद पर निकली…

Read More

सड़क सुरक्षा समिति को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सुधारीकरण कार्य निरंतर जारी…

देहरादून: सीएम की प्रेरणा से डीएम सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम एवं एसएसपी के शहर भ्रमण उपरान्त सड़क सुधार एवं यातायात प्रबन्धन तथा बाजारों जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगट निंरतर सुधारात्मक कार्य गतिमान है। डीएम ने अधिकारियों को मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु प्रदान की गई असीम शक्तियों तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार…

Read More

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री…

Read More

जीआरडी में धूम धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

देहरादून: राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,राजपुर रोड देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया ! इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन श्री इंदरजीत सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को शुभ कामनाये देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है ! महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि संसथान की छात्राएं प्रत्येक वर्ष विश्विद्यालय की मेरिट लिस्ट् में बड़ी संख्या में स्थान पाकर संस्थान का नाम रोशन कर रही है ! साथ ही सरकारी…

Read More