आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार के गंगा घाटों पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान सुबह तड़के ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह की आरती समेत तड़के 4 बजकर 40 मिनट से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी व आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए. गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की. आसपास के राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर…
Read MoreCategory: विशेष
सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर-जानिए नए दाम
01 मई से महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है क्योंकि एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन किया है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमच आज से 19 रुपये कम हो गई है. यह सिलेंडर दिल्ली में 1,745.50 रुपये में मिल रहा है. एलपीजी के दामों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,764.50 रुपये से घटकर 1,745.50 रुपये हो गई है. मुंबई में नई कीमत…
Read Moreलालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया, पीएम मोदी ने इस बाद की सोशल मीडिया पर दी जानकारी.मोदी ने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।’
Read Moreप्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़, रात से ही लगी लंबी लाइनें
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार…
Read Moreपीएम मोदी ने साझा किया अयोध्या दौरे का वीडियो, कहा- जो भी कुछ कल हुआ, वह स्मृतियों में रहेगा
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। सोमवार को हजारों लोगों की भीड़ अयोध्या पहुंची और भक्तिमय माहौल में डूबी रही। इतिहास की इस बड़ी घटना को हर कोई अपनी नजरों से देखना चाहता था। अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विस्तार से दिखाया गया है। पीएम द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने लिखा, “अयोध्या में कल हमने जो कुछ भी देखा, वह…
Read Moreराम मंदिर में कैसे होगी एंट्री, किन चीजों को ले जाने पर पाबंदी-जानिए सब कुछ
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आम लोग भी यहां दर्शन कर सकेंगे. राम मंदिर में एंट्री को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका आपको खास ख्याल रखना होगा. राम मंदिर में एंट्री करते समय आपको अपने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी. इन गैजेट्स में मोबाइल, ईयर फोन, रिमोट वाली चाबी और अन्य चीजें शामिल हैं. इसके अलावा पर्स या अन्य कोई बैग भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे. ड्रेस कोड की बात करें…
Read Moreराम मंदिर के उद्घाटन से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए मेयर एरिक एडम
अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी दुनिया भर में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान भी शामिल हुए। राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए मेयर एरिक एडम ने अपनी…
Read Moreचंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए देश भर में दुआएं, आखिरी 15 मिनट सबसे अहम,
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच देगा। लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। मिशन की सफलता के लिए देश में प्रार्थनाएं हो रही हैं। मिशन में देश भर के वैज्ञानिकों की मेहनत लगी हैपूरा देश चंद्रयान-3 की चांद…
Read MoreChandrayaan 3: इसरो ने शेयर की चांद के सुदूर भागों की तस्वीरें
अबतक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर नहीं पहुंच पाया है, इसी उद्देश्य के साथ इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से अब महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है। अब केवल 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रचेगा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले अमेरिका, चीन…
Read Moreसर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से नवाजे गए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. फिजी देश के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फीजी से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है. हालांकि आज तक गिन-चुने गैर-फिजी लोगों की ही यह सम्मान मिला है. वहीं इसी के साथ रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया. रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने एबाक्ल अवॉर्ड से सम्मानित किया. पीएम मोदी को ये दोनों अवॉर्ड पापुआ न्यू गिनी में ही दिये गए हैं. पापुआ न्यू गिनी…
Read More