उत्तर भारत में कोल्ड डे का अलर्ट, उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर पहाड़ों पर जारी भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाके कड़ाके की सर्दी से ठिठुर रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की दस्तक है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और भी नीचे जाने की गुंजाइश है। इन राज्यों में शीतलहर के साथ भीषण कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,…

Read More

उत्तराखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि जहां इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ हैं। ऐसे में लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में मौसम में…

Read More

सोमवती अमावस्या आज, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार के गंगा घाटों पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान सुबह तड़के ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह की आरती समेत तड़के 4 बजकर 40 मिनट से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी व आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए. गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की. आसपास के राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर…

Read More

मैदानी इलाकों में पारे ने कराई 10 साल पुरानी याद ताजा, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश से मौसम भले ही सुहावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इससे पहले 2014 में इस दिन तापमान 31.2 डिग्री रहा था। दिन में हुई गर्मी का असर रात…

Read More

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चार दिन बारिश का अनुमान, कश्मीर और हिमाचल में होगी बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 29 और 30 मार्च को इसमें तेजी देखी जाएगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी हुई। इस दौरान पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश…

Read More

पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश से पांच हाईवे समेत 300 सड़कें बंद, बिजली-पानी की किल्लत

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमालय की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। 263 केवल हिमाचल में बंद हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है तो पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों समेत पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज…

Read More

सुबह-शाम कोहरा और पाला पड़ने के आसार, जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं। लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आज (बृहस्पतिवार) की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

Read More

पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी, कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य और पूर्वोत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भीषण बर्फबारी भी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, बिहार और बंगाल समेत ज्यादातर मैदानी राज्यों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से धूप खिलेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरे की स्थिति…

Read More

दो दिन बाद बंद होगी पहाड़ों पर बर्फबारी; गलन से मिलेगी राहत, पारा धीरे धीरे बढ़ेगा

पिछले सप्ताह से जारी पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिन बाद से कम होना शुरू हो जाएगा। इसके चलते पहाड़ों पर होने वाली न सिर्फ बर्फबारी रुकेगी बल्कि दिन और रातों के पारे में भी धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक साथ तीन विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी अभी मंगलवार तक जारी रह सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के भी आसार मंगलवार तक बने हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल रविवार के लिए उत्तर भारत के सभी राज्यों के लिए ऑरेंज…

Read More

गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, चकराता में सीजन का पहला हिमपात

उत्तराखंड में आज से मौसम फिर बदल गया है। तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश। वहीं, मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में…

Read More