अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीर में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। राजधानी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) पर इंतजार करते देखा गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में…

Read More

धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया। पहाड़ों की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। यहां दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली हुई है। हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा छाया…

Read More

उत्तराखंड ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार मैदान में बढ़ने लगी ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम…

Read More

उत्तराखंड हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर रविवार को भी दून…

Read More

यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।   यमुनोत्री में बर्फबारी यमुनोत्री धाम…

Read More

उत्तराखंड: आज मौसम लेगा करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश…

Read More

देहरादून : उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश में मानसून में हुई आपदा से 1417.51 करोड़ का नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हुई और पुल टूट गए। गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान हुआ…

Read More

मौसम विभाग ने दी, हिमाचल, उत्तराखंड और यूपी समेत सात राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कहा है कि इस दौरान प्रभावित इलाकों में…

Read More

उत्तराखंड दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग…

Read More

उत्तराखंड पांच जिलों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के पांच जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, अन्य जिलों में भी कई दौर की बौछारदार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश होने की अधिक आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया…

Read More