देहरादून : देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों की मतगणना जारी है। कई वार्डों का रिजल्ट आ गया है। बता दें कि कई जगह जनता ने एक बार फिर से पुराने पर भरोसा जताया तो वहीं कई जगह बदलाव देखने को मिला। कई जगह निर्दलिय ने बाजी मारी है। आइए जानते है किस वार्ड से किसने बाजी मारी है। साथ ही मेयर में खबर लिखे जाने तक कितने वोट मिले है। आइए जानते है
सौरभ थपलियाल 29 हजार मतों से आगे
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझान से ही बढ़त बनाकर चल रहे मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 29 हजार मतों से आगे हैं। अब तक 4.31 लाख मतों में से डेढ़ लाख मतों की गिनती पूरी की जा चुकी है। मेयर पद पर कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल दूसरे स्थान हैं और उन्हें 48 हजार मत मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र आनंद कोसों दूर हैं। वह चौथे स्थान पर चल रहे हैं और उन्हें अब तक महज 868 वोट ही मिल सके हैं। वह नोटा से भी पीछे हैं।
दो हजार वोट से किया था जीत का दावा फिर भी हारी
बता दें कि देहरादून निकाय चुनाव में वार्ड 34 में फिर बीजेपी की महेंद्र कौर कुकरेजा ने 840 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में BJP के संजय सिंघल ने इस बार बाजी मारी हैं। यहां लगातार कांग्रेस का किला था। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी को 66 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि वह दो हजार वोट से जीत का दावा कर रही थी।
वहीं वार्ड 32 बल्लूपुर से फिर कांग्रेस प्रत्याशी कोमल वोहरा जीती है। उन्हें 725 वोटों से जीत मिली है। वार्ड नंबर 47 चन्द्र रोड से कांग्रेस प्रत्याशी रोबिन त्यागी विजय हुए है। यहां भाजपा प्रत्याशी के लिए सीएम ने भी रैली निकाली थी लेकिन फिर भी वह जीत न सके। रोबिन ने कांग्रेस के किले को बचाते हुए 650 वोटो से जीत दर्ज की। वार्ड 80 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंजली सिंघल ने 706 वोट से जीत हासिल की ।
वार्ड 65 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी विजयलक्ष्मी सविता ने जीत की हासिल। वार्ड 64 नेहरूग्राम से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुशीला ने की जीत दर्ज। निरंजनपुर वार्ड 76 में निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पुंडीर ने दर्ज की जीत।वार्ड नंबर 79 भारूवाला ग्रांट कलेमैनट टाउन देहरादून से बी.जे.पी प्रत्याशी दीपक नेगी ने जीत दर्ज करायी। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के सुमेंद्र सिंह बोहरा तो वार्ड 2 से सागर लामा से जीते। वार्ड 35 संगीता गुप्ता भाजपा, वार्ड 94 मेहरबान सिंह भंडारी भाजपा, वार्ड 48 कमली भट्ट भाजपा, वार्ड 50 महेंद्र रावत कांग्रेस से जीते है।
वार्ड 22 तिलक रोड से भाजपा की अनीता गर्ग तो वहीं वार्ड 63 लाडपुर से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश केमवाल 544 वोट से जीते। वार्ड नंबर 25 से भाजपा की एकता गुप्ता जीती। वार्ड नंबर 26 से भाजपा के शुभम मैंदोला, वार्ड नंबर 27 से भाजपा के सुनील अग्रवाल गुड्डू ने भी जीत दर्ज कराई। वार्ड 16 बकराल वाला से भाजपा से अशोक डोबरियाल और वार्ड 77 माजरा में कांग्रेस प्रत्याशी जाहिद अंसारी ने बाजी मारी है, बीजेपी के आफताब आलम को शिकस्त मिली है।