केदारनाथ चोराबारी ताल के ऊपर हुआ हिमस्खलन, पांच मिनट तक उठता रहा बर्फ का धुंआ

केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।

Related posts